मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 20 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर रविवार की देर रात्रि कुतुबपुर गंगनहर पटरी के किनारे फिर तेंदुआ दिखाई दिया,तेंदुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों और ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। भुम्मा, चुड़ियाला, कुतुबपुर और नया गांव समेत आसपास के अन्य गांवों के किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। गन्ने की फसल की कटाई का सीजन चलने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है।ग्राम भुम्मा निवासी रजत पुत्र बिरजू एक शुगर मिल में कर्मचारी है।रविवार की रात रजत अपने गांव के ही शक्ति के साथ कांटा तौलने की मशीन की जांच कराने के लिए गया था। उक्त दोनों चुड़ियाला से होते हुए कुतुबपुर गंगनहर पटरी के रास्ते अपने गांव भुम्मा वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान नया गांव स्थित भुम्मा कुटी के निकट गन्ने के खेत के किनारे झाड़ियों में उन्हें ...