Muzaffarnagar News: खोकनी में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र के खोकनी में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से महिला बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार अस्पताल में कराया। पुलिस ने कई महिलाओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।गांव खोकनी निवासी अब्दुल समद मंगलवार को गांव में सड़क किनारे भैंस का दूध निकाल रहा था। आरोप है कि दूध निकालते समय गांव निवासी एक युवक ने सिर में डंडा मार दिया, जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। अब्दुल ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी आबिदा, बेटा रिहान और कफिया पहुंच गए। परिजनों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.