Muzaffarnagar News: खेत में निकला अजगर,हड़कंप मचा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। शुक्रवार सुबह कुतुबपुर निवासी किसान सुधीर कुतुबपुर झाल के समीप स्थित अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसके खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर किसान घबरा गया। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में टीम अजगर को अपने साथ ले गई और सिखरेड़ा स्थित नर्सरी के जंगल में छोड़ दिया। अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.