Muzaffarnagar News: खेड़ी सराय के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। नया गांव भुम्मा व कुतुबपुर के बाद अब गांव खेड़ी सराय के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल स्थित एक बाग में पिंजरा लगाया है। एक सप्ताह पूर्व नया गांव भुम्मा और कुतुबपुर के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। उस दौरान ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हुआ था। सूचना पर वन विभाग ने नया गांव भुम्मा के जंगल में एक किसान के खेत में पिंजरा भी लगाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। अब पिछले दो दिनों से खेड़ी सराय के ग्रामीण खेड़ी के जंगल में तेंदुआ देखे जाने का दावा कर रहे है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुरुवार को खेड़ी के जंगल पहुंची और तेंदुए के चिन्ह तलाश किए तथा वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.