Muzaffarnagar News: खेड़ी फिरोजाबाद गांव में कहासुनी के बाद पथराव, बच्ची घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष की एक युवती ने पत्थर उठाकर पीड़ित पक्ष की ओर फेंक दिया। पत्थर की चपेट में ननिहाल आई एक वर्षीय बच्ची जुनैरा आ गई। सिर में पत्थर लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। गाव निवासी रहमतुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत के पड़ोसी से उनका पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष की एक युवती ने रास्ते में पड़ा पत्थर उठाकर उनकी ओर फेंक दिया, जो उनकी एक वर्षीय भांजी जुनैरा के सिर में जा लगा। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.