Muzaffarnagar News: खेडकी में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव खेडकी में शुक्रवार को 30 वर्षीय युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खेडकी निवासी मोनू पुत्र जगदीश पुरकाजी स्थित कैंपा कोला फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। बताया गया कि परिवार में पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मोनू परिजनों को पशुओं के लिए चारा लेने की बात कहकर बाइक से घर से निकला था। इसके बाद वह पास के खेत में पहुंचा, जहां सुरेंद्र ठेकेदार के खेत में शीशम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना उधर से गुजर रहे ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.