मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: छपार। गांव छपार में तीन दिनों से हो रही बारिश से शुक्रवार को जनजीवन प्रभावित रहा। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे व सर्विस रोड पर नाले की सफाई न होने से पानी भरने से ग्रामीण परेशान रहे। छपार में डा. इकबाल के बरामदे की छत की कड़ी टूटने से भरभराकर गिर गई। गांव खुड्डा में मुकर्रम पुत्र अहसान के घेर में मकान की छत गिरने से बाइक व कार सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। खामपुर गांव में आमित शर्मा पुत्र रामगोपाल के मकान की कच्छी छत कड़ी टूटने से गिर गई। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मलबे में दबने से सामान नष्ट हो गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रेप में आई दरारे,सर्विस रोड पर भरा पानी छपार-रोहाना मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिरने से घंटों यातायात बंद रहा। वन विभाग के कर्मचारियों ने घं...