Muzaffarnagar News: खिलाड़ियों ने लिया सोतोकान कराटे और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: नीरज कराटे क्लासेस की ओर होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में सोतोकान कराटे एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया। जनपद के करीब 20 विद्यालयों से आए 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संचालन प्रशिक्षक नीरज सैनी ने किया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। हेरिटेज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नीरज बालियान और होली चाइल्ड कॉलेज के प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, चरित्र निर्माण और समय की पाबंदी का पाठ पढ़ाया। सत कुमार एवं योगाचार्य ने खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.