मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर,मोरना। दिन निकलते ही मोरना में सब्जी मंडी के पास खाली पड़े प्लाट में एक युवक का शव पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त अरविंद पाल पुत्र जसपाल 33 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि अरविंद रविवार की सुबह 6:00 बजे से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह उसका शव खाली प्लाट में पड़ा मिला है। मोरना चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक अरविंद पाल के परिवार में पत्नी नोरती देवी के अलावा तीन बच्चे कुंज 8 वर्ष, अवनी 6 वर्ष, अन्वी 4 वर्ष हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...