Muzaffarnagar News: खतौली में स्कूल के बच्चों ने निकाली नगर में तिरंगा यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- Muzaffarnagar News: खतौली। खतौली में बुधवार को स्कूल के बच्चों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा जीटी रोड, बड़ा बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पटेल मूर्ति पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से जगह-जगह लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रमुख मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Orai News: निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'भारत मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.