मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर घंटाघर के समीप रविवार दोपहर लग्जरी गाड़ियों के काफिले ने बीच सड़क पर जमकर तांडव किया। काफिले में शामिल दस से अधिक गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ा कर तेज आवाज में हूटर बजाए गए। कुछ युवक गाड़ियों की सनरूफ से बाहर निकलकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

काफिले ने सड़क पर रोका यातायात घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा लग्जरी गाड़ियों का काफिला कस्बे के अंदर से गुजर रहा था। काफिले में दस से अधिक गाड़ियां शामिल थीं, जिनमें अधिकतर पर हूटर लगे हुए थे। घंटाघर के समीप पहुंचने पर काफिला सड़क ...