मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: खतौली दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर बुधवार सुबह तिगांई गांव के पास सड़क किनारे खराब खड़ी टूरिस्ट बस में कूड़े से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गुजरात निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार बच्चे समेत तीन घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में युवक की मौत बुधवार देर रात को एक टूरिस्ट बस करीब 40 सवारियों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए निकली। नेशनल हाईवे 58 पर तिगांई गांव के समीप बस में अचानक खराबी आ गई। चालक ने बस को हाईवे पर ही किनारे लगा दिया। करीब पांच बजे बस में मौजूद 50 वर्षीय अनिल पटेल पुत्र शंकर पटेल निवासी गुजरात नीचे उतारा। बस से नीचे उतरते ही पीछे से तेज ग...