मुजफ्फर नगर, नवम्बर 20 -- Muzaffarnagar News: खतौली। ब्लॉक संसाधन केंद्र भैंसी में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल का विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। विदाई समारोह मे समस्त शिक्षकों के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को फूल माला व पगड़ी पहनकर सम्मान किया। अध्यापकों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यापकों ने संबोधन में अपने विचार खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति व्यक्त किए। सभी अध्यापकों ने पंकज अग्रवाल के 5 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। उनके कार्यकाल मे खतौली ब्लॉक के स्कूलों मे अच्छा शैक्षिक विकास हुआ। कार्यक्रम का संचालन सोविन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम मे एआरपी राखी चौधरी, नोडल संकुल शिक्षक कुलदीप जैन, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र ,केशव कुमार, अजय कौशिक के अतिरिक्त वन्दना बालियान, अमीर आजम, सिद्धार्थ रघुवंशी, निकित...