मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 19 -- Muzaffarnagar News: मोरना । तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया, जिसमें गुर्जर समाज के सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान सहित गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह के नाम पर बने मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद गुर्जरवीर हरवेन्द्र पंवार, सचिन कुमार, धनसिंह कोतवाल, गुर्जर समाट मिहिरकुल हूण, गुर्जर सम्राट मिहिरभोज के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चन्दन चौहान ने कहा कि स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह ने अनेक सामाजिक कार्य किए, जिससे वह सब समाज की जनप्रिय नेता रहे। गुर्जर समाज एनडीए व जयंत चौधरी के ...