मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना, संवाददाता। गांव अटाली के श्री 1008 दिगंबर जैन पार्श्वनाथ जिनालय में दश लक्षण महापर्व का समापन क्षमावाणी पर्व के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर जलाभिषेक और शांतिधारा की। इसके बाद पंच परमेष्ठी, चौबीसी, पार्श्वनाथ और क्षमावाणी पूजन हुआ। विधानाचार्य पंडित मनोज जैन ने कहा कि क्षमावाणी पर्व क्रोध, द्वेष, अहंकार और कटुता छोड़कर प्रेम और सद्भाव अपनाने का संदेश देता है। मन, वचन या कर्म से किसी को जाने-अनजाने ठेस पहुंची हो तो हृदय से क्षमा मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षमा मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मबल का प्रतीक है। इस दौरान अटाली ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: श्रद्धा-उल्लास से मनाया क्षमावाणी महापर्व श्रद्धाल...