मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जनपद के कोल्हू एवं खांडसारी इकाई संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एडीएम ने निर्देश दिए कि आगामी पेराई सत्र से पूर्व इकाइयां केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु कोल्हू में भू-तल से कम से कम 10 मीटर ऊंची चिमनी लगाना अनिवार्य होगा। संचालकों को केवल स्वीकृत ईंधन (बैगास, बायोमास, बायोब्रिकेट व सूखा कृषि अपशिष्ट) के प्रयोग की अनुमति होगी।उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि प्लास्टिक, टायर या रबर जैसे प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए, क्योंकि...