Muzaffarnagar News: कोल्हू पर मजदूर भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: खतौली। मेरठ के एक कोल्हू कारोबारी से मजदूर भेजने के नाम पर ठेकेदार ने दो लाख की ठगी की। कारोबारी ने कोतवाली पहुंच कर ठेकेदार के विरूद्व तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को मेरठ थाना जानी के फैजाबाद पंचगांव निवासी मुकेश पुत्र हसन कोतवाली पहुंचा। पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह कोल्हू का कारोबार करता है। कोल्हू पर काम करने के लिए मजदूर की जरूरत होने के चलते एक अमजद नाम का ठेकेदार कोल्हू पर पहुंचा और कहा कि उसके पास मजदूर है। उसके लिए दो लाख रुपये एडवांस में देने होंगे। अमजद चार मजदूर लेकर कोल्हू पर पहुंचा जो कुछ देर बाद मौके से फरार हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी मजदूरों का पता नहीं चल पाया। उसने ठेकेदार को फोन किया, लेकिन फोन बंद आया। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस में दी तहरीर पर आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.