Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री ने अंबेडकर पार्क का किया निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गांव झबरपुर (हरी नगर) स्थित अंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पार्क के सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल निर्माण और डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य मूर्ति स्थापित कर स्मारक बनाने पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की कि वे अपनी विधायक निधि से पार्क का कायाकल्प कराएंगे, जिस पर ग्रामीणों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह, भाजपा नेता मनोज चौहान, विक्रांत कुमार, चंद्रबोस, सोमपाल फौजी, पूर्व प्रधान अतर सिंह, प्रधान अजब सिंह, धीर सिंह और प्रदीप गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.