मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे की प्राचीन रामलीला में बुधवार रात मंथरा-कैकेई संवाद, कैकेई-दशरथ संवाद, राम-कौशल्या संवाद और राम वनगमन की लीला का सुंदर मंचन किया। राम के वन जाने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।रामलीला मंचन के दौरान कैकेई ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगते हुए भरत को राजगद्दी और श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग की। इसके बाद श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन का मार्मिक मंचन किया। राम-सीता संवाद, लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद, तमसा निवास और श्रृंगवेरपुर निवास की लीला भी कलाकारों ने प्रस्तुत की। श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के वन जाने पर पूरी अयोध्या राम वियोग में डूब गई। मुनि वेश में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण अयोध्यावासियों को तमसा नदी के किनारे सोता छोड़कर दबे पांव श्रृंगवेरप...