Muzaffarnagar News: कैंटर से टकराई दो दोस्तों की बाइक, एक की मौत कैंटर से टकराई दो दोस्तों की बाइक, एक की मौत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वहलना कट पर कैंटर से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।बिहार राज्य के बिहार शरीफ निवासी संजीव व अमनद नोएडा में नौकरी करते है। गुरुवार को दोनों अपने दो दोस्तों अमन व अभय निवासीगण बिहार शरीफ के साथ देहरादून में किसी कंपनी में इंटव्यू देने जा रहे थे। चारों दोस्त दो बाइक पर सवार थे। वहलना कट के समीप संजीव व अमनद की बाइक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में संजीव की मौत हो गई। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.