Muzaffarnagar News: कैंटर ने बैल-बुग्गी में मारी टक्कर, बैल की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। शुक्रवार सुबह मुझेडा टोल प्लाजा के समीप एक अनियंत्रित कैंटर ने जंगल जा रहे एक किसान की बैल-बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे किसान के बैल की मौत हो गई। जबकि किसान मामूली रूप से घायल हो गया। मुझेडा निवासी किसान जान मौहम्मद पुत्र कल्लू ने मीरापुर थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सुबह करीब छह बजे बैल-बुग्गी लेकर जंगल जा रहा था। जैसे ही वह मुझेडा टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आई एक अनियंत्रित कैंटर गाड़ी के चालक ने उसकी बैल-बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे किसान उछलकर दूर जा गिरा और बैल की मौत हो गई तथा बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित किसान के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जबकि उसकी नंबर प्लेट टूटकर गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.