Muzaffarnagar News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। रामराज से बाइक से अपने घर शुक्रताल लौट रहे युवक की बाइक में कासमपुरखोला के समीप एक कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। शनिवार शाम शुक्रताल निवासी सुधांशु शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा रामराज से अपने गांव शुक्रताल लौट रहा था। इस दौरान बीआईटी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अनियंत्रित कैंटर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा और परिजनों को सूचना दी। परिजन जानसठ पहुंचे और घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.