Muzaffarnagar News: केवट संवाद, श्रवण प्रसंग और दशरथ मोक्ष ने किया भावुक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जा रही रामलीला महोत्सव में श्रवण लीला, केवट प्रसंग व दशरथ मोक्ष का मंचन किया गया। मंचन कर रहे कलाकारों ने रामलीला देखने आए दर्शकों को देर रात तक अपने शानदार मंचन से बैठने को मजबूर कर दिया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के 51वें श्रीरामलीला मंचन महोत्सव के सातवें दिन केवट संवाद, श्रवण प्रसंग और दशरथ मोक्ष की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण चन्द मूंधडा और विपिन कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम के प्रति केवट की निष्काम भक्ति का प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहा। समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने केवट की भूमिका निभाते हुए श्रीराम के चरण पखारे। इसके अलावा श्रवण प्रसंग के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.