Muzaffarnagar News: कृषि अधिकारी ने छापेमारी कर पकड़ा नकली पोटाश
मुजफ्फर नगर, जुलाई 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने किसानों की शिकायत पर छापेमारी करते हुए मौके पर नकली पोटाश बनता हुआ पकड़ा है। थाना सिखेडा के गांव भगवानपुर के समीप जंगल में एक नलकूप पर नकली पोटाश बनते हुए पकड़ा गया है। कृषि विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। कृषि विभाग की टीम ने मौके से नकली पोटाश के सैकड़ों बैग, मशीन आदि उपकरण बरामद किए है। उक्त पोटाश विभिन्न कंपनियों के बैग में रखा हुआ मिला है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
पोर्टाश की छापेमारी रविवार को जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को कुछ किसानों के द्वारा नकली पोटाश तैयार करने के संबंध में सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर कृषि अधिकारी ने टीम के साथ भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.