मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: छपार। गुरू बिरजानंद इंटर कालेज रामपुर में तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमित रावल व प्रधानाचार्य अजय कुमार ने किया। गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेडा, जनता इंटर कालेज पचेंडा, एम एम इंटर कालेज मुजफ्फरनगर, इस्लामिया इंटर कालेज व केके इंटर कालेज बघरा के एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेडा की टीम विजेता रही। निर्णायक मंडल के द्वारा पहलवानों के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय कुश्ती खिलाड़ियों का चयन किया। शारीरिक शिक्षक हंस कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कालेज शाहपुर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता...