मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कैथोड़ा गांव में घर के पास ही खेल रहे एक बच्चे ने खेल-खेल में घर के अंदर से चाकू लाकर दूसरे बच्चे को कुर्बानी सिखाने के नाम पर उसका कान काट दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भेज दिया।कैथोड़ा गांव निवासी मुजम्मिल ने बताया कि बुधवार की शाम उसका 11 वर्षीय पुत्र अजीम पड़ोसी अनीस के बच्चों के साथ पास खेल रहा था। खेल-खेल में अजीम ने पड़ोसी के बालक से पूछा की कुर्बानी कैसे करते हैं। आरोप है कि पड़ोसी का बच्चा घर के अंदर से चाकू लेकर आ गया और अजीम के कान पर चाकू रखकर कान काट दिया। यह भी पढ़ें- जामुन खाने के बहाने ले जाकर ईंख के खेत में किया कुकर्म, मामला दर्ज और कहा ऐसे होती है कुर्बानी जिससे बच्चा लहुलुहान हो गया तथा रोते हुए घर पहुंचा। जिसके बाद घायल बच्चे को लेकर उसका पिता थाने ल...