Muzaffarnagar News: कुरालसी में धूमधाम से निकली जैन समाज की रथ यात्रा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव कुरालसी में जैन समाज का 64वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। जैन समाज ने भव्य रथ यात्रा निकाली। भाजपा नेता ठा. रामनाथ सिंह ने फीता काटकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। रथ यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर भाजपा नेता ठा. रामनाथ सिंह ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा और सदाचार का मार्ग दिखाया है। कार्यक्रम में मामचंद प्रधान, सोनू मुखिया, कृष्ण भगत, सुरेंद्र भगत, पवन जैन, बिजेंद्र जैन, बृजेश जैन, पप्पू जैन, महेंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bagpat New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.