Muzaffarnagar News: कुरथल में सड़कों पर बह रहा गोबर, ग्रामीण परेशान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव कुरथल में कथित अवैध पशु डेयरियों से सड़कों पर गोबर और पशुओं का पेशाब बहाए जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शिवओम ठाकुर ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि डेयरियों से निकलने वाले गोबर को पानी के बहाव के साथ सड़कों पर बहाया जा रहा है। इससे पूरे गांव में गंदगी का माहौल बना हुआ है और बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार डेयरी संचालकों को सड़कों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पालिका ने आवासीय भवनों में संचालित डेयरी संचालकों को दी चेतावनी शिवओम ठाकुर ने एसडीएम से डेयरियों की जांच कराकर गंदगी फैलाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.