Muzaffarnagar News: कुत्ते के हमले में महिला गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के बरना गांव में कुत्ते के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि कुत्ते के हमले से कई लोग पहले भी घायल हो चुके है। गांव बरना निवासी बरकेश शुक्रवार को अपने घर के बाहर घुमने के लिए निकली थी। इसी दौरान एक खूंखार कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। महिला काफी देर तक कुत्ते से छुडाने का प्रयास किया लेकिन उसने नहीं छोड़ा। कुत्ते के हमले के दौरान मची चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने कुत्ते को भगाया। घायल महिला का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में कई इस तरह के खूंखार कुत्ते है, जिनके हमले से कई लोग घायल हो चुके है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.