Muzaffarnagar News: कुतुबपुर दताना की खेल प्रति. में चंधेड़ी का रहा जलवा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। न्याय पंचायत कुरथल की क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय कुतुबपुर दताना में एबीएसए किरण यादव के नेतृत्व में हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की खो-खो में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय महलजना और बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चंधेड़ी की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर की खो-खो में भी चंधेड़ी की टीमों ने बाजी मारी। गोला फेंक और भाला फेंक में कंपोजिट विद्यालय अटाली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आफिया, मयंक कुमार, उल्हाशमी, वंशिका, सदफ़ और वंश त्यागी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: कबड्डी में ठाकुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.