मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: खतौली। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने कुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अन्तर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं के लिए साइबर क्राइम के लिए बारे में जानकारी दी। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति छह अभियान को लेकर कोतवाली पुलिस स्कूल कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को अपराध से बचाव के लिए जागरूक करने में जुट गई है। गुरुवार को भूड चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज में पहुंचे। छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइड पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर साइबर क्राइम के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: डिजिटल फ्राॅड से बचने के लिए छात्रों को दिए टिप्स पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर ...