Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। किसान मजदूर संगठन ने किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग को लेकर तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि किसान नेता सरदार वीएम सिंह ने गन्ना बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया था। संगठन ने कहा कि किसानों को उनके बकाये का भुगतान ब्याज सहित मिलना चाहिए। इसके लिए प्रशासन चीनी मिलों से भुगतान सुनिश्चित कराने की कार्रवाई करे। संगठन ने तहसीलदार से न्यायालय के आदेश के अनुरूप किसानों को उनका हक दिलाने और बकाया राशि ब्याज सहित दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Amroha News: गन्ना मूल्य वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.