मुजफ्फर नगर, नवम्बर 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में मात्र पांच किसान पहुंचे है। उक्त किसानों ने लिखित में अधिकारियों को अपनी समस्या दी है। उधर, अधिकारी सभागार में करीब दो घंटे तक किसानों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जिला पंचायत के सभागार में किसान नहीं पहुंच पाए है। पिछले दो किसान दिवस में किसानों की संख्या काफी कम रही है। एक किसान दिवस में मात्र एक ही किसान पहुंचा था, ऐसा लग रहा है जैसे किसान दिवस को लेकर किसानों की रूचि खत्म होती जा रही है।जिला पंचायत के सभागार में दोपहर 12 बजे किसान दिवस की प्रक्रिया को शुरू किया गया। सभागार में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और सीवीओ डा. जितेन्द्...