मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: रतनपुरी क्षेत्र में किसान की गोली मारकर हत्या करने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसान के हत्यारोपियों को पकडने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी जिससे पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने आरोपियों को जल्द पकडने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया। मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने घंटो बाद किसान का अंतिम संस्कार किया। रविवार को रायपुर नंगली निवासी 42 वर्षीय किसान प्रवीन की अम्बरपुर-मथेडी जंगल के समीप मार्ग पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: किसान की गोली मारकर हत्या घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट...