Muzaffarnagar News: किसानों ने फुगाना पुलिस टीम का किया सम्मान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 3 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचने वाली फुगाना पुलिस की सक्रियता से किसानों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। इसी खुशी में गांव लोई व आसपास के किसानों ने थाना प्रभारी और उनकी टीम का सम्मान किया। गांव लोई, डूंगर तथा आसपास के किसानों ने रविवार को थाना प्रभारी दीपक चौधरी और उनकी पुलिस टीम का फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में हाल ही में हुई ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सम्मान समारोह के दौरान किसानों ने पुलिस की तत्परता, सक्रिय कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.