Muzaffarnagar News: किसानों को गन्ने में कीट-रोग प्रबंधन के बताए उपाय
मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गन्ना किसानों को वैज्ञानिक जानकारी देने के उद्देश्य से आकाशवाणी दिल्ली पर विशेष फोन-इन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भैसाना चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना विशेषज्ञ डॉ. डीएस सिरोही और गन्ना अनुसंधान केंद्र शाहजहांपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुजीत प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र निदेशक शिव नंदन सिंह ने किया। विशेषज्ञों ने टॉप बोरर, पाइरिला सहित अन्य कीटों तथा रेड रॉट और टॉप रॉट जैसे रोगों की पहचान और नियंत्रण के उपाय बताए। किसानों को सप्ताह में कम से कम दो बार खेत का निरीक्षण करने की सलाह दी गई। अक्टूबर में गन्ने की बुवाई, उपयुक्त किस्मों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और पॉलीहैलाइड के प्रयोग की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने अनावश्यक यूरिया से बचने तथा समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.