मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: जिला मुख्यालय की ओर जा रहे किसानों के ट्रैक्टरों को नावला कट पर रोके जाने के बाद किसानों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति को देखते हुए मंसूरपुर पुलिस ने नावला कट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। मौके पर एसडीएम खतौली और सीओ खतौली समेत बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ट्रैक्टरों को रोके जाने से नाराज किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार बताया। किसान नेता विनीत कुमार त्यागी ने पुलिस-प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के ट्रैक्टरों को जिला मुख्यालय जाने से रोकना ...