मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियो की जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वही एक आरोपी की अग्रिम जमानत पर 5 अक्टूबर को सुनवाई के लिए नियत किया है।एडीजीसी प्रदीप बालियान व वादी के अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की तो पुलिस की जांच में नदीम, फिरोज, उस्मान, डाक्टर अबरार व इरशाद अली उर्फ डाक्टर सम्राट के नाम प्रकाश में आए थे। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट मनोज कुमार सिद्धू की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट मामले में आरोपी नदीम की जमानत को पहले ही खारिज कर चुकी है, जबकि डाक्टर सम्राट की जमानत को स्वीकार कर लिया था। गुरुवार को आ...