मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: रामराज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 15 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामराज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कि उनकी 15 वर्षीय बहन 8 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला था। पीड़ित ने गांव निवासी अमरेश पर उनकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले के विवेचक एसआई हर्षित शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोरी व युवक की तलाश की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...