मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। रोहाना रोड स्थित किड्स हैवन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। किंडरगार्डन और कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की, जबकि भजनों पर बच्चों के शानदार नृत्यों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दही-हांडी फोड़ना रहा, जिसमें कक्षा छह के विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ी और पूरा विद्यालय परिसर तालियों व जयकारों से गूंज उठा। संस्थापिका सुनीता धीमान ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं। प्रबंधक सत्य प्रकाश धीमान ने विद्यार्थियों को कर्म के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: ...