Muzaffarnagar News: किड्स केयर स्कूल के प्रधानाचार्य बने संजय
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के किड्स केयर पब्लिक स्कूल में संजय कुमार सिंह ने नए प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक विभोर डागा व सौरभ डागा ने उन्हें बुकें भेंट कर उनका स्वागत किया और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक विभोर डागा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।नवनियुक्त प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि वह निरन्तर मेहनत से विद्यालय को नित नई ऊंचाइयों प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.