मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: जानसठ कस्बे के तालड़ा बाइपास मार्ग पर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश होने से पानी भर गया। पानी भरने से कांशीराम आवास कॉलोनी में निवास करने वाले 24 परिवारों को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ा। प्रशासन में सभी आवास खाली कराए, पास में स्थित एक धर्मशाला में परिवारों ने शरण ली है।शुक्रवार को काशीराम आवासीय कॉलोनी के रहने वाले 24 परिवारों की महिलाएं और पुरुष समस्या का समाधान कराने को लेकर तहसील में एसडीएम रश्मि लांबा से मिले। एसडीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता व नायब तहसीलदार अजय कुमार को मौके पर भेजा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल तहसीलदार ने कॉलोनी में भरे बारिश के पानी की स्थिति से एसडीएम को अवगत करा...