मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी कस्बा निवासी श्रीकांत गोयल गुरुवार की रात्रि अपनी कार से उत्तराखंड से पुरकाजी अपने घर आ रहा था। भूराहेड़ी पुलिस चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रहे सीओ सदर सुनील कुमार ने उसकी कार को रोककर चैकिंग कर कार को थाने लाकर कार को सीज कर दिया था, जिसकी शिकायत उसने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान से की थी।गुस्साए ब्लॉक अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रांगण पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। और सक्षम पुलिस अधिकारी मौके पर बुलाने की मांग करते हुए थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर पर निर्दोष लोगों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाजपा व आरएलडी नेताओं ने दिया थाने में धरना सीओ सदर द्वारा कार को छोड़ने के आश्वासन पर धरना ...