Muzaffarnagar News: कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर।मीरापुर-खतौली मार्ग पर तेज रफ्तार वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। बुधवार को बिजनौर जनपद के मंडावर निवासी शुभम पुत्र अमन सिंह अपनी बाइक से खतौली से मंडावर लौट रहा था। जैसे ही यह मीरापुर में खतौली मार्ग पर स्थित रजवाहे के समीप पंहुचा तभी सामने से तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार शुभम दूर जाकर गिरा और बुरी तरह घायल हो गया तथा हादसे में उसकी बाइक भी पूर तरह क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ भिजवाया|जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.