Muzaffarnagar News: कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे तिस्सा के ग्रामीण
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- Muzaffarnagar News: गांव तिस्सा में शनिवार को लापता युवक अंकुल कटारिया का शव खेत की नाली में क्षत-विक्षत हालत में मिलने के मामले में सोमवार को परिजन व ग्रामीण भोपा थाने पहुंचकर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी धीरसिंह कटारिया ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र अंकुल कटारिया गुरुवार को गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की पर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद भोपा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह गांव के तेवड़ा मार्ग के किनारे किसान मलखान सैनी के खेत की नाली में अंकुल का शव पड़ा मिला। मृतक के चाचा आजादवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गले की एक चैन मिली है, जिसे उन्होंने गांव के एक युवक की बताते हुए आरोप लगाया कि एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.