मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को राजकीय पुस्तकालय सभागार में संविधान संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी रहे, जबकि डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. कुलदीप कुमार एवं डा. शैलजा सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्यों को संविधान निर्माण, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को विद्यालय स्तर पर ही संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। डा. शैलजा सिंह ने इंटरनेट व सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति सचेत करते हुए छात्रों को सही दिशा देने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मोबाइल का अत्य...