Muzaffarnagar News: कार्यकर्ता सम्मेलन में इंटर कॉलेज, अस्पताल में डॉक्टर व खेल मैदान की मांग रखी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: चरथावल चरथावल क्षेत्र के ग्राम पावटी में मोनू त्यागी पावटी के आवास पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की लड़ाई नफरत, भेदभाव और अन्याय के खिलाफ होनी चाहिए, न कि हिंदू-मुसलमान की। उन्होंने संविधान पढ़ने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।कार्यक्रम के आयोजक मोनू त्यागी पावटी ने स्थानीय समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने पावटी में इंटरमीडिएट तक का स्कूल बनवाने, अस्पताल में डॉक्टर की नियमित तैनाती करने और युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग रखी। मैदान के अभाव में बच्चों को सड़कों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.