मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका सभी तैयारियों पूरा करने में लगी हुई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ पवन कुमार और प्रभारी टीएस पारूल यादव को कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। नगर पालिका की टीम पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटाएगी। करीब 21.09 किलोमीटर कांवड़ मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त रखा जाएगा। कांवड़ मार्ग पर खराब पडे सरकारी हैंडपम्पों को सहीं कराने के लिए चेयरपर्सन ने जलकल एई को निर्देश दिए है। कांवड़ मार्ग पर किसी भी शिव भक्त को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका प्रत्येक बिन्दु को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुटी हुई है।

कांवड़ मार्ग की सफाई कांवड़ मार्ग की सफाई से लेकर पथ प्रकाश,जल निकासी, पेयजलापूर्ति आदि बिन्दुओं पर नगर पालिका के द्वा...