मुजफ्फर नगर, जुलाई 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर शहर के भगत सिंह रोड कांवड मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च करते हुए फैंसी लाइटें लगाई थी। यह फैंसी लाइट कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही खराब हो गई। वार्ड संख्या 49 के सभागसद मनोज वर्मा के द्वारा इस मामले की शिकायत नगर पालिका ईओ पवन कुमार से की गई है। उधर, पथ प्रकाश प्रभारी ने इस प्रकरण में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। वहीं उक्त लाइटों को शीघ्र सहीं कराने के निर्देश दिए।

भगत सिंह रोड कांवड़ यात्रा भगत सिंह रोड कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिवर्ष लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने हाल ही में इस मार्ग पर आकर्षक फैंसी लाइटें लगवाई थीं, लेकिन कुछ ही माह के बाद उक्त लाइटें बंद हो ...