मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अन्य जनपदों से फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले फोर्स की आमद जनपद में हो जाएगी। पैरामिलिट्री फोर्स को जनपद के सभी संवदेनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: संवेदनशील स्थानों पर बरती जाएगी अतिरिक्त सतर्कता तैयारियों की निगरानी कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अमृत जैन आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम के साथ तैयारियों में जुटे हुए है। एसपी सिटी प्रत्येक प्वाइंट का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं...